शिवपुरी। जिले के करैरा नगर में रविवार को सामुदायिक अस्पताल का डॉक्टर, पिता-पुत्र सहित चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि पिछोर में एक आरक्षक व बदरवास में एक युवक संक्रमित निकला है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। नौवे दिन शिवपुरी शहर में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया। जीएमसी शिवपुरी से जारी 1046 सैंपल टेस्ट में से 6 कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं। संक्रमितों में सामुदायिक अस्पताल करैरा का 35 साल का डॉक्टर, वार्ड 7 करैरा से ही 28 साल का बेटा व 58 साल का पिता कोरोना संक्रमित है। करैरा के पॉवर हाउस के पास रहने वाली 42 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी तरह पिछोर नगर में 25 साल का पुलिस आरक्षक और बदरवास में 32 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। वहीं गुड़गांव से जारी 319 सैंपल टेस्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। रविवार 1 मरीज स्वस्थ हुआ है। वहीं जिले में एक्टिव केसों की संख्या 80 हो गई। हालांकि प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उधर जिला अस्पताल में भी मरीजों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं।

जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव, शिवपुरी शहर का एक भी नहीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment