शिवपुरी में उफान मारती नदी की पुलिया से बस गुजारकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले ड्राइवर के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। बता दें कि रविवार सुबह इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव में गुना से रन्नौद के कदवाया जा रही बस के ड्राइवर ने बिजरौनी गांव में उफान मारती नदी से बस को गुजार दिया था। बस में करीब 50 सवारी बैठी थी। जिनकी जान की परवाह ड्राइवर ने नहीं की। इस घटना के वीडियो वायरल हुए थे।
इस घटना के बाद इंदार थाना पुलिस ने बस (MP08P0459) को जब्त कर ड्राइवर ब्रजभान सिंह यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी खनियाधाना के खिलाफ 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही ड्राइवर पर 3000 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त शिवपुरी आरटीओ द्वारा भी कार्रवाई की गई।
आरटीओ रंजना कुशवाह ने बताया बस ड्राइवर द्वारा बड़ी लापरवाही की गई थी। चूंकि बस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय गुना में पंजीकृत है। इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी ने बस संचालक पर कार्रवाई करने और बस ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए गुना आरटीओ को पत्र भी लिखा है।

उफनती नदी को पार करने वाली बस जब्त: RTO ने बस संचालक पर कार्रवाई और ड्राइवर का लाइसेंस निरस्ती के लिए लिखा पत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment