शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के पीपारा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हुई हैं। घायल को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी की के मुताबिक, सीहोर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव का रहने वाला पवन कोली रक्षा बंधन के पर्व को मनाने के बाद आज रविवार को अपनी बहन को करैरा उसकी ससुराल छोड़ने बाइक से आया था। करैरा में पवन को उसी के गांव का रहने वाला दोस्त विनीत कोली मिल गया था।
इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर पिछोर के लिए चल दिए थे। बताया गया हैं कि रास्ते में पीपारा गांव के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक में टकरा गई थी। इस घटना में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं विनीत और दूसरी बाइक के चालक को मामूली चोटें आई थी। घायल पवन कोली को जिला अस्पताल एम्बुलेंस की मदद से लाया गया था। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत: बहन को ससुराल छोड़ने के बाद दोस्त के साथ जा रहा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment