शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे वार्ड 7 में चढ़ाव के रास्ते को साधने के लिए बनाई गई। सरकारी दीवार का एक हिस्सा एक घर के ऊपर गिर गया। जिससे गृह स्वामी को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।वार्ड की रहने वाली महिला का कहना है कि इस सरकारी दीवार में लगातार पानी की निकासी न होने के चलते पानी बैठ रहा था।
इस चढ़ाव वाले रास्ते पर पानी की निकासी के लिए नालियां थी। कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर नालियों को बंद कर दिया गया। इसके चलते लगातार पिछले 6 माह से इस दीवाल में पानी बैठ रहा था। इसकी शिकायत 6 माह पहले नगर परिषद में दर्ज कराई गई थी।
नगर परिषद के अध्यक्ष ने इंजीनियर से मौका मुआयना कर समस्या के निदान की बात कही थी। लेकिन इंजीनियर ने सुनवाई नहीं इसके बाद आज दीवार गिर गई। इससे उसके घर में दराद आ गई हैं। रहवासी हरिशंकर ओझा ने बताया आज दीवार के ढहने से दीवार का एक हिस्सा मकान सहित पास बनी झोपड़ी पर भरभरा कर गिर गया। दीवार के मलबे के नीचे बाइक और घर का सामान दब गया हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में परिवार का कोई भी सदस्य मलबे की चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।

सरकारी दीवार ढही: मलबे में दबी बाइक और घर का सामान; एक घर में आई दरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment