Press "Enter" to skip to content

बिजली के करंट से हुई बुजुर्ग की मौत: घर में बिजली का तार लगाते समय हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के वेगवां गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि 60 वर्षीय लखन रघुवंशी अपने घर की बिजली की लाइन में आई खराबी को सुधारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बिजली का तेज करंट लग गया था। करंट लगते ही बुजुर्ग बेहोश हो गए थे।

जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!