Press "Enter" to skip to content

थोक सब्जी मंडी में आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी की थोक सब्जी मंडी में अब आम आदमी का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिर्फ व्यापारी ही आ सकेंगे।

रविवार को एडीएम उमेश शुक्ला, एसडीओपी अजय भार्गव, नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी ने मंडी के व्यापारियों की कोतवाली परिसर में बैठक बुलाई। कुछ प्रतिबंध के साथ मंडी में व्यापार करने की सलाह दी। प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद अब आम जनता का थोक मंडी में प्रवेश वर्जित होगा। इसके अलावा व्यापारियों के काम का समय भी निर्धारित किया गया है। अब मंडी में हर व्यक्ति को मास्क लगाना और सैनिटाइजर अनिवार्य होगा।
अब ऐसे होगा मंडी में काम
-बाहर से आने वाली सब्जी के ट्रक सुबह 4 बजे तक सब्जी खाली कर वहां से रवाना हो जाएंगे।
-4 बजे के बाद लोकल व्यापारी मंडी आए सब्जी खरीदेंगे और 6:30 बजे तक वहां से चले जाएंगे।
-सुबह 6:30 के बाद मंडी की साफ-सफाई नगर पालिका द्वारा की जाएगी।
-आधा किलो, एक किलो सब्जी लेने वाले लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!