,

भाई के दोस्त ने पिस्टल दिखाकर किया रेप: 1 साल से कर रहा था बलात्कार, 12 वीं की पढ़ाई करने नरवर रह रही थी छात्रा, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के सीहोर थाना क्षेत्र से नरवर 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने नरवर आई एक छात्रा के साथ छात्रा के भाई के दोस्त ने एक साल तक डरा धमका कर रेप किया। जब छात्रा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने बाद अपने गांव पहुंची तो आरोपी के द्वारा उसके साथ गांव के बाहर बुलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। परेशान छात्रा ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा की शिकायत पर नरवर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

मामले की शुरुवात 2023 में हुई थी जब छात्रा अपने गांव को छोड़कर नरवर के सरकारी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई के लिए आई थी। छात्रा नरवर कस्बे में किराए के मकान में रहने लगी थी। इसी दौरान छात्रा के भाई का दोस्त अंकित रावत 12 जुलाई 2023 की रात छात्रा के कमरे पर पहुंच गया था। जहां उसने अवैध पिस्टल दिखाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद अंकित ने छात्रा के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया।

छात्रा जब अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर अपने गांव पहुंची तो अंकित धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। परेशान छात्रा 22 अगस्त को अपने साथ लगातार हो रही ज्यादती के बारे में परिजनों को बता दिया था। इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई गई थी। नरवर थाना पुलिस आरोपी अंकित के खिलाफ रेप सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।