शिवपुरी: जिले के कोलारस जनपद के किलावनी पंचायत के सिंगारपुर के ग्रामीण नदी का दूषित पानी पीने मजबूर हैं। दूषित पानी पीने से ग्रामीण उल्टी दस्त जैसी बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं। इसके बावजूद गांव सरपंच से लेकर सचिव ने गांव के खराब पढ़े एक मात्र हैंडपंप को ठीक नहीं कराया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि इसकी शिकायत विधायक से लेकर अधिकारियों तक से कर चुके हैं। लेकिन उसनी समस्या का निदान नहीं किया गया है।
सिंगारपुर के रहने वाले सुंदरलाल धाकड़ ने बताया कि गांव में करीब 80 परिवार निवास करते हैं। इस गांव में एक ही हैंडपंप हैं। जो फरवरी माह में खराब हो गया था। तब से 6 माह गुजर जाने के बाद भी हैंडपंप को नहीं सुधरवाया गया हैं। गांव के पास से एक मौसमी नदी गुजरी हैं। जिसमे बारिश के समय में पानी आ जाता हैं। 80 परिवार के लोग इसी नदी का पानी पीकर गुजारा कर रहे हैं। इसी नदी में बच्चे नहाते हैं। गांव की महिलाये भी यही आकर कपडे भी धोती हैं। इस दूषित पानी पीने से कई ग्रामीण बीमार पढ़ चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुए लोकसभा के चुनाव इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र यादव से लेकर अन्य बढ़े नेताओं से शिकायत दर्ज कराई थी उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन नेताओं के द्वारा चुनाव बाद सुनवाई नहीं की गई। पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा हैंडपंप को पूरी तरह से खराब बता दिया गया हैं।

सिंगारपुर गाँव के 80 परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर, गाँव का एकलौता हेडपम्प 6 माह से ख़राब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment