शिवपुरी: जिले के पिछोर अनु विभाग के मनपुरा में सेन्ट्रल बैंक के सामने कई कियोस्क सेंटर संचालित किया जा रहे हैं। खास बात है कि कियोस्क सेंटर्स की असल लोकेशन क्षेत्र के अन्य गांव में है। इसके बावजूद कियोस्क सेंटर के संचालक अपनी असल लोकेशन को छोड़कर मनपुरा में सेन्ट्रल बैंक के सामने कियोस्क सेंटर संचालित कर रहे हैं। इसके चलते आस पास के ग्रामीण मनपुरा में आकर अपने बैंक खाते से लेन-देन करने को मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक, मनपुरा गांव के सेन्ट्रल बैंक के सामने पांच कियोस्क सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से सेन्ट्रल बैंक के तीन कियोस्क सेंटर सेन्ट्रल बैंक के सामने ही संचालित हो रहे हैं। जबकि इन सेंटरों की मुख्य लोकेशन नावली, ऊमरी, दूल्हई और वीरा की हैं। लेकिन संचालक असल लोकेशन पर कार्य न करते हुए मनपुरा में आकर कियोस्क संचालित कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसकी शिकायत भी बैंक प्रबंधन को दर्ज कराई गई है।
बता दें कि मनपुरा में संचालिक होने वाले कियोस्क सेंटर के संचालकों के द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के बाहर रजिस्ट्रेशन से संबंधित नाम भी अंकित नहीं किया है। जिससे ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी का खतरा भी बना हुआ है। इस मामले में सेन्ट्रल बैंक की मैनेजर ने कियोस्क सेंटर संचालकों को नोटिस देने की बात कही है।

मनपुरा में सेन्ट्रल बैंक के सामने नियमविरुद्ध संचालित कियोस्क सेंटर: लेन-देन करने वाले ग्रामीण परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment