Press "Enter" to skip to content

4 टोल कर्मियों को पुलिस ने शांतिभंग के मामले में भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थानांतर्गत पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर यात्रियों की मारपीट करने वाले टोलकर्मियों पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा दिया है। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को टोल प्लाजा के कर्मचारियों का यात्रियों की मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले टोलकर्मियों की पहचान अरुण प्रजापति पुत्र बद्री उम्र 27 वर्ष निवासी मोहराई कोलारस, मनीष गिरी पुत्र लहमन गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी अहीर मोहल्ला कोलारस, राकेश पुरी पुत्र अवधेश पुरी उम्र 25 वर्ष निवासी पठार मोहल्ला गुना, अंकेश धाकड़ पुत्र राजू धाकड़ उम्र 21 वर्ष निवासी मोहराई कोलारस के रूप में की। चारों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!