Press "Enter" to skip to content

मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की सुसाइड: नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र पिपरौदा-बांगरोद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के कटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। सूचना के बाद कोलारस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव मॉर्च्युरी में रखवाकर मृतक की पहचान शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम ग्वालियर से गुना की ओर एक मालगाड़ी कोलारस क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक मालगाड़ी से टकरा गया। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की बताई गई है।

माना जा रहा है कि युवक ने मालगाड़ी के सामने कूद कर सुसाइड किया है। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के बाद ही मृतक के सुसाइड के कारणों का पता लग सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!