Press "Enter" to skip to content

घर पर आकर महिला के साथ की छेड़छाड़, शारीरिक संबंध बनाने का किया प्रयास, कार्रवाई ना होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र की रहने बाली महिला ने एसपी से छेड़छाड़ सहित बलात्कार करने के प्रयास की शिकायत की हैं.

बामौरकलां थाना क्षेत्र की रहने बाली महिला ने बताया की ग्राम पोटा ग्राम पंचायत ममरौनी तहसील खनियाधाना का रहने वाला पुष्पेन्द्र लोधी पुत्र भगवानदास लोधी घर पर आकर छेडछाड कर शारिरीक संबंध बनाने का मेरे घर पर प्रयास कर चुका हैं. जिसने इसकी वीडियों बना ली है. जिससे वह ब्लैकमेलिंग कर रहा है और अवैध रूप से रूपयों की मांग कर रहा हैं.


महिला ने बताया की 17 अगस्त को जब मैं शिकायत करने बामौरकलां थाने जा रही थी. तभी रास्ते में बुरी नियत से पकडकर झूमाझटकी कर दी और मुझे जान से मारने की धमकी दी. महिला ने बताया की थाने में सुनवाई नहीं हुई और मुझे पकडकर दारू थेला में रख गाडी में बिठाकर दानामण्डी पुलिया पर ले गया. जिसको इंदर पाल व वीरसिंह जाटव निवासी ग्राम भरसूला तहसील खनियाधाना ने देखा है और मेरी वीडियों बना ली जबकि मेरा दारू का किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है, न मेरा दारू से संबंधित कोई केस हैं. कार्रवाई ना करने के लिए यह षड़यंत्र मेरे साथ रचा गया हैं. महिला ने एसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!