शिवपुरी: जिले में बारिश के मौसम में नदी नाले उफान पर है। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी जान का जोखिम उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जिला प्रशासन ने उफान मारते नदी नालों से दूर रहने अपील की है। इसके बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम डालते हुए नदी नालों को पार करने में लगे हुए हैं।
ऐसा ही एक मामला इंदार थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने उफान मारते नाले में अपने ट्रैक्टर को उतार कर खुद की और ट्रैक्टर पर सवार ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल दी। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सुरक्षित नाले को पार कर निकल आया।
वीडियों इंदार थाना क्षेत्र के देहरदा-ईसागढ़ मार्ग से एक किलोमीटर गिंदौरा गांव के रास्ते पर बनी पुलिया का है। अच्छी बारिश के साथ ओडेरा गांव के पठार का पानी बहकर गिंदौरा गांव के रास्ते पर बनी पुलिया से होकर गुजर रहा है। पुलिया से कई फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है। यह वीडियो इसी पुलिया से आया है।
जहां एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने कुछ ग्रामीणों को बैठाकर ट्रैक्टर को नाले में कुदा दिया। गनीमत रही कि सभी ट्रैक्टर सवार सुरक्षित ट्रैक्टर पर सवार होकर नाले के इस पार निकल आया। बता दें कि इसी प्रकार हालही में कोलारस-भड़ौता मार्ग पर सिंध नदी को पार करते दो बाइक सहित तीन लोग बह गए थे। ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद ग्रामीण अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने से नहीं हिचक रहे हैं।

उफनते नाले को पार कराया ट्रैक्टर: इंदार थाना क्षेत्र का मामला, जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे लोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment