शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ लात घूसों और बेल्टों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 20 अगस्त की शाम का बताया गया हैं। बता दें कि पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से अक्सर मारपीट के वीडियो सामने आते रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त की शाम गुना की ओर से आ रही एक कार पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर रुकी थी। यहां कार सवारों का विवाद टोल चुकता करने को लेकर टोल कर्मी से हो गया था। इसके बाद टोलकर्मियों ने मिलकर कार सवारों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। टोलकर्मी इतने पर भी नहीं रुके थे। उनके द्वारा एक कार सवार को दौड़ा दौड़ा के पीटा गया। जब टोल कर्मी कार सवार को लात, घूंसों और बेल्टों से पीट रहे थे। इसी दौरान किसी राहगीर द्वारा मारपीट करते का वीडियो बना लिया गया था।
इस मामले में टोल मैनेजर संजय गोस्वामी का कहना है कि कार में महिला भी सवार थी। कार सवार अपने आप को किसी संगठन से जुड़ा बताते हुए टोल न देने की बात कर रहे थे। जब टोलकर्मी ने टोल की मांग की तो उसके साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी थी।
घटना के वक्त डायल 100 को सूचना दी गई थी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक कार सवार भाग चुके थे। बता दें कि घटना कि शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज नहीं कराई गई हैं। हालांकि मारपीट का वीडियो पुलिस तक पहुंचा हैं।

पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से मारपीट का वीडियो: कार सवार को दौड़ा-दौड़ा कर लात, घूसों और बेल्टों से पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment