Press "Enter" to skip to content

दो साल की मासूम खेलते समय फिसलकर टब में डूबी, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: दो साल की मासूम खेलते समय फिसलकर टब में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना भौंती थाने की खोड़ चौकी क्षेत्र के चिन्नौदी गांव की है। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक चिन्नौदी गांव में 1 साल 11 माह की बच्ची हिमांशी झा पुत्री रंजीत झा 22 अगस्त की शाम 6 बजे घर में खेल रही थी। खेलते समय पानी से भरे टब में गिर गई। डूबने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची जिस समय डूबी, कोई मौजूद नहीं था। बाद में देखा कि बच्ची टब में पड़ी है। निकाला तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। दादा किशोरीलाल ने खोड़ चौकी में मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!