कलेक्टर को समस्याओं के निवारण हेतु त्वरित कार्यवाही को लिखा पत्र
शिवपुरी: जिला मुख्यालय के एक हजार से अधिक छात्राओं की संख्या वाले शासकीय एकीकृत कन्या उमावि आदर्शनगर में स्कूल भवन से लेकर पेयजल और फर्नीचर समस्या के मुद्दे पर क्षेत्रीय सांसद एंव केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संज्ञान लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्कूल प्रबंधन की ओर से बताई गई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी को इस सम्बंध में शीघ्र समुचित कार्रवाई करने और समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है। इस पत्र की एक प्रति स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य को भी भेजी गई है जो 20 अगस्त को शाला पहुंची।
केन्द्रीय मंत्री द्वारा 31 जुलाई को लिखे इस पर पत्र पर जिला प्रशासन ने स्कूल की समस्या निवारण की दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है, जिसके कारण बारिश के इस मौसम में छात्राओं को छतों से गिरते पानी के बीच जर्जर कक्षों में बैठना पड़ रहा है। यहां बता दें कि शाला में सात अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और शाला भवन मेंटिनेंस के लिए अब से डेढ़ साल पहले कलेक्टर की ओर से मय एस्टीमेट के 64 लाख रुपए का बजट प्रपोजल आयुक्त लोक शिक्षण की ओर भेजा गया है, और एक रिमाइण्डर भी कलेक्टर ने उनको भेजा है, मगर आयुक्त के स्तर पर आज पर्यन्त कोई कार्रवाई नहीं दिखाई दी।
अब जबकि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर पत्राचार शुरु किया है, तो स्कूल में अध्ययनरत बच्चों और उनके हजारों अभिवावकों में यह उम्मीद जागी है कि शाला को मूलभूत सुविधाएं हासिल हो पाऐंगी। स्कूल की प्राचार्य अनीता खण्डेलवाल एवं स्टाफ ने केन्द्रीय मंत्री की इस पहल पर उनका आभार ज्ञापित किया है।

एक हजार स्कूली छात्राओं की समस्याओं पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को लिखा पत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment