Press "Enter" to skip to content

सूने घर से जेबरात सहित 1 लाख 10 हजार नगदी ले उड़े अज्ञात चोर, झाँसी गया था परिवार, मुरसा मुंडा कॉलोनी की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली मुरसा मुंडा कॉलोनी नई पानी की टंकी के पास एक सूने घर में आजा चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने सूने घर से सोने चांदी के जेबरात सहित 1 लाख 10 हजार उड़ा दिए.

जानकारी के अनुसार सलामत खान पुत्र अल्लाबेली खान निवासी मुरसा मुंडा कॉलोनी नई पानी की टंकी के पास ने एसपी शिकायत करते हुए बताया कि 24 जुलाई को झांसी ससुराल में कार्यक्रम था. इसी दौरान पूरा परिवार झांसी गया हुआ था. जब 25 जुलाई को बेटी और दामाद घर पर आए तो उन्होंने ताले टूटे हुए देखे. इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई. लेकिन आज दिनांक तक चोरों का पता नहीं चला है ना ही कोई कार्रवाई हुई है. जब अंदर जाकर देखा तो नगदी रखे 1 लाख 10 हजार रुपए सहित सोने चांदी के जेबरात गायब मिले. इसके बाद आज एसपी से चोरों को जल्द पकड़ने एवं जेबरात सहित रकम बरामद करने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!