शिवपुरी: बेटी के लवमैरिज करने से खफा एक पिता ने उसे घर बुलाकर अपने बेटे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे युवती के पैरों में गंभीर चोट आई है। उसे आनन्दपुर ट्रस्ट सुखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंदार थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर पिता-भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
दरअसल इंदार थाना क्षेत्र के कुसुअन की रहने वाली 23 साल की निशा जाटव ग्वालियर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ग्वालियर के हरिओम शर्मा से हो गई। दोनों के बीच चले प्रेमप्रसंग के बाद निशा ने अपने परिजनों की रजामंदी के बिना ही हरिओम शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया था और ग्वालियर के महलगांव क्षेत्र में अपने पति के साथ किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। प्रेम विवाह करने के वाद निशा अपने गांव वापस नहीं आई थी।
निशा के अपनी मर्जी से शादी करने पर पिता नाखुश थे। बेटी सबक सिखाने निशा के पिता जगदीश जाटव ने उसे अपने गांव बुला लिया। निशा के घर पहुंचने के बाद की रात निशा के पिता जगदीश जाटव और भाई दशरथ जाटव ने उसके साथ मारपीट शुरू दी। उसके पैरों पर लाठियां मारी।
इसके निशा को उपचार के लिए भी उसके पिता ने ही अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के श्री आनन्दपुर ट्रस्ट के सुखपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इंदार थाना पुलिस ने अस्पताल में जाकर निशा के वयानों के आधार पर निशा के पिता जगदीश जाटव व भाई दशरथ जाटव के खिलाफ 115(2), 296,3 (5) बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

ग्वालियर में नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार, लव मैरिज से खफा पिता ने बेटी को घर बुलाकर पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment