Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदार का इलाज कराने आए युवक की नवजीवन हॉस्पिटल के सामने से हुई बाइक चोरी, वारदात CCTV कैमरे में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नवजीवन हॉस्पिटल की पार्किंग से एक बाइक चोरी हो गई है. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. युवक ने ने बाइक चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार सुशील धाकड़ पुत्र प्रताप सिंह धाकड़ निवासी रामनगर तहसील कोलारस ने बताया कि मोटरसाइकिल से उसके रिश्तेदार शिवजी धाकड़ जो कि उसकी बहनोंई के भाई है. उन्हें वह अपनी मोटरसाइकिल से इलाज करा ने के लिए शिवपुरी नवजीवन अस्पताल लाया था. इसी दौरान 19 अगस्त को शाम के 5 से 6 के बीच बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया. चोरी की वारदात नवजीवन हॉस्पिटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!