शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव में खेत पर बने एक कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना आज बुधवार सुबह 8 बजे की हैं। परिजन उसे कुएं से निकालकर कोलारस के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। व्यक्ति कुएं में किन कारणों के चलते गिरा इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव का रहने वाला रणवीर सिंह गुर्जर(42) अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अपने खेत पर काम करने पहुंचा था। इस दौरान वह अपने खेत पर बने कुएं पर था साथ ही परिवार के सदस्य दूसरे खेत पर काम कर रहे थे। तब ही अचानक वो कुएं में गिर गया।
कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को रणवीर कुएं में मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

खेत पर काम करने गया युवक की कुए में गिरने से हुई मौत, कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment