Press "Enter" to skip to content

हाथरस में कट्टे से 2 फायर कर भाग रहे थे 5 बदमाश, करैरा पुलिस मे किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने एक 315 बोर के देशी कट्टा मय तीन जिन्दा राउण्ड एव दो खाली चले हुए खोखे सहित एक बुलेरो गाडी सहित पाँच आरोपी गिरफ्तार किए.

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई को कल इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी कि ग्राम हाथरस से कुछ अज्ञात लोगो द्वारा कट्टे से फायर करके बुलेरो गाडी क्र. एमपी 33 सी 3277 से करैरा तरफ भागने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना की तस्दीक करने हेतु ग्राम जुझाई पहुचा तो उक्त नम्बर की गाडी आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगे तब हमराय फोर्स की मदद से घेरकर पकडा पाँचो लोगो को पकड कर उनके नाम पता पूछे तो चालक ने अपना नाम मनोज पुत्र अनरत लोधी उम्र 32 साल निवासी आसपुर थाना भौती, चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संकेत पुत्र राम सिहं जाटव उम्र 24 साल निवासी आसपुर थाना भौती, पीछे वाली सीट पर व्यक्ति का नाम पता पूछने पर विकाश पुत्र रवि जाटव उम्र 21 साल निवासी दबरा थाना करैरा , गजेन्द्र पुत्र तखत सिहं जाटव उम्र 23 साल निवासी कामांक्षा मंदिर के सामने करैरा , आकाश पुत्र नवल सिंह जाटव उम्र 19 साल निवासी ग्राम क्लोथरा थाना करैरा का होना बताया उक्त लोगो से पूछताछ की तो गाडी चालक मनोज लोधी ने बताया कि संकेत जाटव ने ग्राम हाथरस में कट्टे से फायर किया था और कट्टा व तीन जिन्दा राउण्ड व दो चले हुए खाली खोखे बुलेरो की गाडी की आगे की डिग्गी मे रखा होना बताया एव बरामद कराया उक्त पाँचो लोगो से कट्टा व राउण्ड रखने के संबंध मे बैध लायसेंस चाहा तो किसी ने भी लायसेंस नही होना बताया आरोपी चालक मनोज पुत्र अनरत लोधी से एक 315 बोर का देशी कट्टा व 315 बोर के तीन जिन्दा राउण्ड व दो खाली चले हुये खोखे एवं एक बुलेरो कार सफेद रंग की एमपी 33 सी 3277 को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपीगणो को मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पत्रक तैयार किया. आरोपीगणो के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अप0 क्र0  605/24 पंजीबद्ध किया गया आरोपी से कट्टे की सप्लायरों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है.
 

बरामद माल– .एक देशी 315 बोर कट्टा मय तीन जिन्दा राउण्ड एव दो खाली चले हुये खोखे कीमती करीवन 5,450  रूपए एक बुलेरो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 3277 कीमती करीबन 06,00,000 रुपए बरामद कर जप्त किए.

इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी.विनोद छावई ,सउनि प्रवीण त्रिवेदी ,सउनि चरन सिहं,प्रआर अभयराज सिहं ,आर हरेन्द्र गुर्जर ,आर राधेश्याम जादौन, आऱ दीपेन्द्र गुर्जर ,आर सुरेन्द्र रावत की भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!