Press "Enter" to skip to content

कल भारत बंद को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक: कहा शांति पूर्ण अपनी बात रखें, शांतिपूर्ण रैली कर ज्ञापन दें / Shivpuri News

शिवपुरी: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में क्रीमी लेयर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का जो आदेश हुआ है। उसके संबंध में 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया गया है। इस दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो, रैली और ज्ञापन शांतिपूर्ण तरीके से दिए जाए। कोई भी हिंसक घटना घटित न हो। इस संबंध में बैठक आयोजित की गई. कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, बीएसपी से धनीराम चौधरी, कमल किशोर कोडे एवं तहसील स्तर से आए हुए पदाधिकारीगण संबंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जाए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो। कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित न हो। यह ध्यान रखा जाए। सभी पदाधिकारीगण यह सुनिश्चित कराएं। समुदाय के अन्य लोगों से भी यही अपील करें। समाज के प्रबुद्धजनों के माध्यम से भी यह बात पहुंचाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!