Press "Enter" to skip to content

बच्चों की लड़ाई बनी मुसीबत: पड़ोसियों को समझाना पड़ा भारी, कुल्हाड़ी और डंडो से कर दी बेहरमी से मारपीट, सिर में आए टांके / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर में बच्चों की लड़ाई में बड़ों को शामिल होना पड़ा. पड़ोसी को समझाना पड़ोसी को भारी भारी पड़ गया. समझाने गए दो युवकों पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार पूजा शर्मा निवासी फतेहपुर थाना कोतवाली ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को पड़ोसी के बच्चों से बच्चों की लड़ाई हो गई थी. इसके बाद पडोसी मुझसे भी लड़ाई करने को आतुर हो गए थे. लेकिन मैं शांत रही जब आज सुबह मेरे पति बंटी शर्मा और देवर दिलीप शर्मा जब पड़ोसियों को समझाने गए कि बच्चों की लड़ाई हो जाती है. जिसके बाद अनमोल ओझा, अंकित ओझा, बलवीर ओझा ने  कुल्हाड़ी और डंडों से हमला बोल दिया. इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर दोनों का उपचार जारी है. पति बंटी शर्मा के सिर में टांके आए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!