शिवपुरी: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सर्किल जेल शिवपुरी में निरूद्ध बंदियों की उनके माता-बहिनों से आज सोमवार को राखी बांधने हेतु जेल स्टाफ एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सुरक्षित अभिरक्षा में खुली मुलाकात करवाई गई।
इस अवसर पर प्रातः 09:30 बजे से बहनों का आना प्रारंभ हुआ एवं देखते ही देखते भीड बढने लगी। दोपहर करीब 01:30 बजे तक महिलाओं का हुजूम उमडा। इसी दौरान बारिश ने भी खलल डाली किंतु जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नही हुई। जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात हेतु आने वाली बहिनों की सुविधा के लिए कुमकुम एवं चावल युक्त थाली की व्यवस्था की थी। मुलाकात के दौरान राखी के साथ सीमित मात्रा में मिष्ठान एवं फल लाने की अनुमति दी थी। खुली मुलाकात की सुविधा होने से एवं जेल प्रशासन द्वारा समय पूर्व सूचना विभिन्न माध्यमों से जन सामान्य की जानकारी के लिये प्रकाशित कर दी थी, फलस्वरूप बहिनों की संख्या एवं भाईयों से मिलने का उत्साह देखते बन रहा था। कई बहने भाई से मिलकर लिपटकर भावुक हुई। महिलाऐं बडी संख्यों में अपने साथ बच्चों को भी लेकर आई। महिलाओं के हुजूम एवं उत्साह को देखते हुये जेल प्रशासन भी मुलाकात करवाकर बंदियों को राखी बंधवाई गई। खुली मुलाकात का क्रम निर्धारित समय 2:30 बजे के स्थान पर 04 बजे तक चलता रहा। इस दौरान 317 बंदियों की उनके 1268 माता-बहिनों से मुलाकात करवाई गई। मुलाकात के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जेल अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस एवं जेल स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सर्किल जेल शिवपुरी में निरूद्ध बंदियों की उनके माता-बहिनों से राखी बांधने हेतु करवाई गई खुली मुलाकात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment