शिवपुरी: जिले के पोहरी में रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने आया भाई नदी पर नहाने के दौरान लापता हो गया था।युवक के कपड़े जूते और मोबाइल नदी किनारे रखे हुए मिले थे।
घटना रविवार की देर शाम की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर की। लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने सोमवार की सुबह एसडीआरईएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया करीब 2 घंटे बाद युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक चित्रांश पुत्र अतुल तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी करैरा जिला शिवपुरी अपनी बहन चेतना तिवारी जो पोहरी तहसील कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ है के यहां रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आया था। इसी दौरान वह रविवार को पोहरी कस्बे की करबला नदी पर नहाने गया था। यहां से लापता हो गया था। चित्रांश तिवारी के कपड़े जूते मोबाइल और बाइक नदी किनारे मिले थे।
पोहरी थाना प्रभारी टीआई रवि शंकर कौशल
रविवार की देर शाम कर्बला नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में तलाश शुरू की। लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा सुबह एसडीआरईएफ की टीम ने नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया। युवक ग्वालियर में पढ़ाई कर रहा था। मूलतः करेरा के रहने वाले हैं।रक्षाबंधन पर पोहरी में अपनी बहन के घर राखी बंधवाने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने आया भाई नहाते समय नदी में डूबा, 12 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ शव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment