शिवपुरी: शहर में घूमते आवारा मवेशियों से न सिर्फ जनता शिकार हो रही हैं बल्कि इनके आपसी झगड़े से दहशत भी फैल रही है। ऐसा ही एक मामला शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के लालकोठी के पास एक गली से सामने आया। जहां शनिवार रात दो सांडों की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों सांडों का आपस में झगड़ा करीब बीस मिनट तक चला। इस दौरान रहवासी भी दहशत में रहे। जब तक सांड झगड़े उस वक्त तक आवागवन बंद हो गया था।
बता दें कि दो सांडों के झगड़े में एक सांड के पेट में दूसरे सांड ने अपना सींग घुसा दिया था। इससे सांड गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका गौसेवकों ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक के द्वारा उपचार कराया। उसके बाद उसे नगर पालिका के वाहन के द्वारा ले जाया गया।
बता दें कि बारिश के दिनों में शिवपुरी शहर भर में आवारा मवेशी सड़कों पर आकर बैठ रहे हैं। इससे कई बाइक चालक दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। इसके अतिरिक्त आवारा मवेशियों के बीच कभी भी जंग छिड़ जाती है। उनके झगड़े से आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त होते है साथ ही राहगीर भी घायल हो जाते हैं अब तक ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुके हैं।
रविवार रात भी फिजिकल क्षेत्र में एक बार फिर दो सांडों के झगड़े में एक सांड गंभीर रूप से घायल हुआ गनीमत रही कि झगड़े में कोई राहगीर सांडों की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। इसके बाद भी शिवपुरी नगर पालिका के द्वारा सड़क पर घूमते इन मवेशियों को गौशाला नहीं पहुंचाया जा रहा है।

लालकोठी के पास दो सांड की लड़ाई में एक ने दूसरे सांड के पेट में सींग घुसाया, गौसेवकों ने करवाया इलाज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment