Press "Enter" to skip to content

बस स्टैंड पर मिली लाश की हुई पहचान: डेढ़ साल से घर छोड़ दूसरे गांव रह रहा था, 6 महीने से परिजनों से नहीं हुई थी मुलाकात / Shivpuri News

शिवपुरी बस स्टैंड के पास गोपाल जी गार्डन के सामने सड़क से कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात एक लाश बरामद की थी। जिसकी पहचान पुलिस ने आज रविवार को कर ली है। युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका पता फिलहाल नहीं लगा सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आज, रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मृतक की पहचान पुलिस ने 26 वर्षीय संजय सिंह रावत के रूप में की है। मृतक कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव का रहने वाला है। संजय के भाई विक्रम रावत का कहना है कि संजय पिछले डेढ़ साल से घर से अलग खौरघार गांव में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था। हम पांच भाई थे। संजय तीसरे नंबर का था। संजय की शादी भी नहीं हुई थी।

उससे कई बार घर आकर रहने को बोला गया था। लेकिन वह नहीं मानता था। उससे बाजार में मुलाकात होती रहती थी। लेकिन संजय पिछले 6 माह से नहीं मिला था और आज पुलिस ने उसकी मौत की सूचना घर पहुंचाई थी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!