शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र में सरखडपुर रोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे टकराने के बाद पलट गया। ट्रैक्टर के टकराने से बिजली का खंबा टूट गया। गनीमत रही दुर्घटना के वक्त बिजली सप्लाई बंद थी। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इस घटना में बच्चे, महिला सहित सात लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी नरवर के वार्ड 8 के रहने वाले कोक सिंह सौलकी रविवार की शाम अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ धुवाई तिराहे से नरवर के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गए थे। ट्रैक्टर को काली पहाड़ी गांव का रहने वाला शिवम् दुबे चला रहा था। तभी रास्ते में 14 महादेव मंदिर रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गया था। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बिजली का खंबा बीच से टूट गया था। खंबे से टकराने के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गया था।
इस घटना में कोक सिंह सोलकी, वेदी पत्नी गोपान सिंह राजपुत निवासी हिनौलिया थाना सौनागिर, दतिया जिले राजापुर के रहने वाले ललिता पत्नी सोनू राजपूत, राघव पुत्र सोनू राजपूत, सावौली गांव के रहने वाले रितेश पुत्र बनवारी राजपूत, रमन पुत्र सोनू राजपूत, राघव पुत्र सोनू राजपूत, प्रिंस पुत्र धनीराम राजपूत, बहादुर सिंह पुत्र लल्लन सिंह बघेल श्यामपुर कालीपहाडी घायल हो गए थे। जिन्हे उपचार के लिए पहले नरवर के स्वास्थ्य केंद्र बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। कृपाल सिंह सौलकी पुत्र कोक सिंह सोलकी की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक शिवम् दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

अनियंत्रित ट्रैक्टर बिजली के खंबे से टकराया: 7 लोग गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बिजली सप्लाई बंद होने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment