Press "Enter" to skip to content

प्रसिद्ध खेरे वाले हनुमान मंदिर से दानपेटी चोरी: तीन चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी के हनुमान मंदिर में रखी दान पेटी को चुराकर अपने साथ ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सतनवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खरे वाले मंदिर के पुजारी कमलदास बाबा गुरू किशनदास बाईजी महाराज (50) ने बताया कि बीती रात 11 बजे वह, परसराम बाबा और गड़बड़दास बाबा खाना खाकर सो गये थे। सुबह 4 बजे उठकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा पड़ा हुआ था और मंदिर में रखा दान पात्र चोरी हो चुका था.

चोर सीसीटीवी में भी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। मंदिर में रखा दान पत्र पिछले दो सालों से नहीं खोला गया था। बता दें की पुलिस ने दानपात्र मंदिर से कुछ दूरी पर बरामद किया है।

इस मामले में सतनवाड़ा थाना प्रभारी कुसुम गोयल का कहना है की चोरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में तीन अज्ञात चोर दिखाई दिए हैं, जिनकी पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!