नवाचार – कलेक्टर रविन्द्र चौधरी की परिकल्पना को रेड क्रॉस ने किया साकार
शिवपुरी। देश में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं शिवपुरी में भी स्वतंत्रता दिवस पर रेड क्रॉस ने नवाचार कर समूचे देश में सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने स्वाधीनता के महापर्व पर नवाचार किया जोकि सामाजिक समरसता की ओर बढ़ता कदम हैं रेड क्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी की मंशा थी कि रेड क्रॉस सामाजिक सद्भाव और समरसता पर भी कार्य करें।
कलेक्टर श्री चौधरी की परिकल्पना को साकार स्वाधीनता दिवस के महापर्व पर रेड क्रॉस ने अंतिम छोर के कर्मचारी बलराम लोढ वाल्मीकि जों मुक्ति वाहन के चालक हैं,साहिल लोढ़, और सफाईकर्मी गौतम वाल्मीकि से झंडा ध्वजारोहण कराया। ये वो समय था जब सभी कर्मचारी भावुक होने लगें और उनकी आंखों से खुशी के अश्रु बहने लगे,बोले बड़ा ही गर्व गौरव महसूस होता है जब कोई देश की शान राष्ट्रीय ध्वज को फहराता हैं वहीं आज हम महसूस कर रहे है। चारों कर्मचारियों ने रेड क्रॉस सोसायटी का ह्रदय की गहराईयों से कृतज्ञता व्यक्त की।
ये नवाचार कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में और रेड क्रॉस के वाईस चेयरमैन आलोक एम इंदौरिया के प्रयासों से किया गया।
इस अवसर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ,पहनने के वस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान रेड क्रॉस के चैयरमेन अरविंद लाल दीवान, वाईस चेयरमैन आलोक एम इंदौरिया, सचिव समीर गांधी, राहुल गंगवाल, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता,रवि गोयल, संतोष शिवहरे, राजेन्द्र राठौर, राहुल गोयल, राकेश शर्मा गंगाचल,गगन अरोरा, राजेन्द्र गुप्ता,पंकज भण्डावत सहित अनेक रेड क्रॉस के पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेंद्र गुप्ता व आभार सचिव समीर गांधी ने किया।
इनका कहना है
में बडा ही सौभाग्यशाली हूं कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडा ध्वजारोहण करने का अवसर मिला। मुझे ये नौकरी में लगभग 35 वर्ष हों चुके हैं परंतु अभी तक यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। मैंने सपने में नहीं सोचा कि इतना बड़ा सम्मान मुझे मिलेगा,रेड क्रॉस ने मुझे अपना परिवार का सदस्य समझा, इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
बलराम लोढ वाल्मीकि,वाहन चालक
इनका कहना है
सामाजिक समरसता की ओर शिवपुरी रेड क्रॉस का पहला प्रयास है और ऐसे नवाचार शिवपुरी रेड क्रॉस की टीम करतीं रहेंगी वैसे भी रेड क्रॉस समरसता की थीम पर कार्य करता है। ऐसे नवाचार लोकतंत्र की नींव को और मजबूती प्रदान करते हैं।
रविन्द्र कुमार चौधरी, कलेक्टर शिवपुरी
इनका कहना है
बिना समरसता के स्वस्थ समाज और मजबूत लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है रेड क्रॉस का ये प्रयास समरसता की इस कड़ी में समरस समाज बनाने की ओर एक कदम हैं।
आलोक एम इंदौरिया
वाईस चेयरमैन,रेड क्रॉस सोसायटी शिवपुरी

रेड क्रॉस का समरसता की ओर बढ़ता कदम: अंतिम छोर के कर्मचारीयों से कराया ध्वजारोहण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
- बैराड़ में चोरी का खुलासा: 2.25 लाख के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बैराड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त / Shivpuri News
- शिवपुरी में ईद-उल-फितर की धूम: अमन-चैन की दुआओं के साथ सौहार्द का संदेश / Shivpuri News
- खूबत खाटी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर / Shivpuri News





Be First to Comment