Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस कभी भी अन्य पिछड़ा वर्ग की हितैषी नहीं रही : पूर्व विधायक ममता मीणा / Shivpuri News

कांग्रेस कभी भी अन्य पिछड़ा वर्ग की हितैषी नहीं रही : पूर्व विधायक ममता मीणा

शिवपुरी। कांग्रेस कभी भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की हितैषी नहीं रही है। पार्टी ने हमेशा इस वर्ग को धोखा देने का काम किया है। राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए लोकसभा चुनाव के पूर्व सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का नाटक किया था। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक भी कांग्रेस की ही याचिका की वजह से लगी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी से चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने रविवार को शिवपुरी में छत्री रोड िस्थत युवराज होटल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी के बाद पत्रकारवार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि पिछड़ा वर्ग आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक तौर पर सशक्त हो। यही वजह है कि इस वर्ग के उत्थान के लिए सत्ता में रहते हुए कोई काम नहीं किया। कभी पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। जबकि, भाजपा ने इस वर्ग से तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए कमल नाथ सरकार में षडयंत्रपूर्वक ऐसा विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया, जिसमें ओबीसी आबादी 27 प्रतिशत बताई गई। जबकि, प्रदेश में 51 प्रतिशत ओबीसी आबादी है। इसकी वजह से हाईकोर्ट ने आरक्षण देने पर रोक लगा दी। इसे हटवाने के लिए न्यायालय में कोई पहल नहीं की। शिवराज सरकार के आते ही नौकरियों मे लंबित याचिकाओं को छोड़कर बाकी में भर्तियो में 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया। पंचायत चुनाव भी ओबीसी आरक्षण के साथ कराए जा रहे थे पर इसे रुकवाने का काम कांग्रेस ने किया। राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाने का आदेश दिया। इसको लेकर भी कांग्रेस की ओर से न्यायालय में कोई दलील नहीं दी गई। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस की मंशा कभी ओबीसी वर्ग को अधिकार देने की नहीं रही। हमारी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण को उनका हक दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में न सिर्फ पुनर्विचार याचिका लगाई है बल्कि पिछड़ वर्ग कल्याण आयोग भी गठित किया है। आयोग सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थितियों का आकलन करके अपनी अनुशंसा देगा। इसके आधार पर जनकल्याणकारी निर्णय लिए जाएंगे। यह बात हम प्रदेशवासियों को बताएंगे। इसके लिए प्रबुद्धजन सम्मेलन किए जा रहे हैं, जिसमें सभी तथ्यों को सामने रखा जा रहा है।

संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन

होटल युवराज में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें तमाम पिछड़ा वर्ग के नेता मौजूद रहे। संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह ने बताया कि प्रबुद्धजन संगोष्ठी में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गांव-गांव जाकर पिछड़ा वर्ग के आवश्यक तथ्यों के साथ रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट को सरकार के सामने पेश किया जाएगा जिसमें पिछड़ा वर्ग का विकास हो सकेगा और मुख्यधारा से जुड़ सकेगा। संचालन नवीनत सेन व आभार आकाश राठौर ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीरसिंह रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे, महामंत्री आकाश राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, उपाध्यक्ष मंजुला जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा भरत धाकड़, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह, बलवीर निगोरिया, केपी परमार, नवनीत सेन, मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, पूर्व पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष धनपाल यादव, सुशील वर्मा, प्रदीप धाकड़, राम अवतार गोस्वामी, वेदांश, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष इकबाल खान, महेश आदिवासी, हरीसिंह कुशवाह, भाजपा उपाध्यक्ष ओमी जैन, नवनीत सेन, ग्यासीराम कुशवाह,राजीव जैन, गणेश धाकड़, मंजुला जैन, हरिसिंह कुशवाह, विकास दंडाैतिया, धनपाल यादव, नीलम बघेल, ऊषा भार्गव, मिथलेश ओझा, बवीता राठौर, नीतू बाथम, नीलू बाथम, पुष्पा श्रीवास्तव, सरोज धाकड़, चंद्रा मेहता आदि मौजूद थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!