Press "Enter" to skip to content

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की पत्नी पूर्व पार्षद पीतांबरा चौहान का निधन, शहर में शोक की लहर, दिल्ली चल रहा था इलाज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की शंकर कॉलोनी में रहने वाली पूर्व पार्षद पीतांबरा चौहान का आज सुबह ग्वालियर में निधन हो गया. लंबे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था. पूर्व महिला पार्षद कैंसर की बीमारी से झूज रहीं थी.

जानकारी के अनुसार पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान की पत्नी श्रीमती पीतांबरा चौहान निवासी शंकर कॉलोनी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थी. उनका इलाज लम्बे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था. इसके बाद दिल्ली से परिजन ग्वालियर लेकर पहुंचे. जहां आज सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके शव को शिवपुरी लाया जा रहा है. आज शाम 5 बजे शंकर कॉलोनी से मुक्ति धाम के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. यह खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!