Press "Enter" to skip to content

CM राईज स्कूल के पास अज्ञात लोगों ने रातों रात स्थापित की देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, SDM, SDOP, तहसीलदार ने संभाला मोर्चा / Shivpuri News

अज्ञात लोगों के सामने बोना साबित होता प्रशासन पूर्व में भी रातों रात स्थापित हो चुकीं है कई प्रतिमाएं

शिवपुरी: खबर खनियांधाना से है जहां पर खनियाधाना के सी एम राईज स्कूल के पास नए बायपास रोड पर रात्रि में अज्ञात लोगों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कर दी जैसे ही सुबह सूचना पाल समाज के लोगों को लगी तो पाल समाज के लोग एकत्रित हो गए वहीं दूसरी ओर प्रशासन को भी सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी खनियाधाना एवं तहसीलदार खनियाधाना मौके पर पहुच कर मोर्चा संभाला और स्थापित की गई मूर्ति को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया वही जब पाल समाज के लोगों ने देखा कि हमारी आराध्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को उखाड़ दिया है तो आक्रोशित होकर पाल समाज के लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और प्रशासन के हाथों में से प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया और दोबारा स्थापित कर दिया यह सब देख खनियाधाना तहसीलदार शिवम उपाध्याय एवं थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने तत्काल अपने बड़े अधिकारियों को सूचना दी तो करीब आधा घंटे बाद एसडीओपी प्रशांत शर्मा और एसडीएम शिवदयाल धाकड़ मौके पर पहुंच गए स्थिति बिगड़ती देख एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने पिछोर,मायापुर,बामौरकलां थानों का पुलिस फोर्स मौके पर बुला लिया और स्थिति को संभाला पर स्थित नहीं संभली और पाल समाज के लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिसके बाद में खबर लिखे जाने तक पूरा प्रशासन खनियाधाना थाना बापस चला गया और बरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते रहे अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करता है या प्रतिमा यथाबत रखी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!