शिवपुरी के पोहरी में अस्पताल जा रही महिला का रास्ते में हुआ प्रसव, डायल-100 ने प्रसूता एवं नवजात को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 16 अगस्त को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। प्रसूता एवं नवजात को अस्पताल पहुँचाने हेतु जल्द पुलिस सहायता की आवश्यकता है। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक निशांत शुक्ला पायलेट अरविंद शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि प्रसूता महिला सीता बाई उम्र 26 वर्ष को उसका भाई मढ़खेड़ा गाँव से मोटर साइकिल से शासकीय अस्पताल पोहरी लेकर जा रहा था. प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण रास्ते में ही महिला का प्रसव हो गया था। प्रसूता एवं नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार हेतु डायल-112/100 स्टाफ ने परिजन के साथ एफ़. आर. व्ही वाहन से शासकीय अस्पताल पोहरी पहुँचाया। डायल-100 जवानों की तत्परता से प्रसूता एवं नवजात शिशु को समय पर उपचार मिला.

रास्ते में हुआ महिला का प्रसव, डायल 100 को दी सूचना, डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment