Press "Enter" to skip to content

कोचिंग पढ़ाने जा रहे छात्र को तीन छात्रों ने पीटा, करैरा पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में कोचिंग के छात्रों ने मिलकर साथ पड़ने बाले छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट से लहू लुहान छात्र ने करैरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीड़ित छात्र के साथ कोचिंग में पढ़ने बाले तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

करैरा मंडी के पास राधेश्याम कालोनी में रहने वाले छात्र सत्यम शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा (17) ने बताया कि वह रामराजा गार्डन के पास पुष्कर सर की कोचिंग पर पढ़ने जाता हैं। 14 अगस्त को कोचिंग पर पढ़ने वाले शिवम यादव व उसके दोस्तों से मेरा झगड़ा हो गया था।

उसी बात को लेकर आज शुक्रवार को वह पुष्कर सर की कोचिंग पर पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह रामराजा गार्डन के सामने पहुंचा। तभी वहां चौका गांव के रहने वाले शिवम यादव, आशीष यादव, अंकुश यादव निवासी करैरा ने घेर लिया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी।

तीनों ने मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। कोचिंग के लिए जा रहे अन्य छात्रों ने उसे बचाया। गौरतलब है कि पीड़ित छात्र सत्यम शर्मा की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने शिवम यादव, आशीष यादव, अंकुश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!