शिवपुरी: जिले के बदरवास क्षेत्र के चितारा गांव में एक कृषक के मकान में आग भड़कने से करीब 25 लाख से भी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। आगजनी की इस घटना में लाखों की नगदी, लाखों का सोना-चांदी सहित घर का सामान जलकर खाक हुआ हैं।
घटना गुरुवार 15 अगस्त की सुबह की बताई गई हैं। बताया गया है कृषक अपने घर के नीचे बने कमरे में दिल्ली में आयोजित 15 अगस्त के कार्यक्रम को टीवी पर देखता रहा था। इसी दौरान घर की पहली मंजिल पर बने दो कमरों में आग भड़क गई थी। जब तक कृषक को आगजनी की भनक लगी तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
चितारा गांव के रहने वाले कृषक ने चंद्रपाल सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव 15 अगस्त की सुबह उठकर वह पहली मंजिल ने नीचे आ गए थे। घर पर वह और उसकी पत्नी ही थे। इसके बाद वह कमरे में दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखने लगे थे। करीब 9.30 बजे जब कमरे से बाहर निकले तो पहली मंजिल के कमरों से धुआं उठ रहा था।
ग्रामीणों की मदद से दोनों कमरों की आग पर जैसे तैसे क़ाबू पाया था। लेकिन तब तक कमरों में भयंकर आग भड़क चुकी थी। ऊपरी मंजिल के कमरों ने ऐसी लगा था और दूसरे कमरे का रास्ता भी पहले कमरे से था। दरवाजा बंद होने के चलते शुरूआती दौर में आगजनी का पता नहीं लग सका था।
चंद्रपाल सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव ने बताया कि कमरों में रखे सोफा-बैड, कपडे, टीवी, एसी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो हो गए। इसके अलावा कमरे में रखे करीब 6 लाख रूपए नगदी, 25 तोला सोना और ढाई किलो चांदी जल गई हैं।
इससे उन्हें 25 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं। गौरतलब है कि आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पटवारी ने नुकसान का पंचनामा भी बनाया हैं।

किसान के मकान में लगी आग: लाखों की नगदी और सोना-चांदी जलकर हुआ खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment