Press "Enter" to skip to content

तेज रफ़्तार बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रहे युवक में पीछे से मारी टक्कर, पैर का होगा ऑपरेशन, दीदी के यहाँ आया था युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरबानी में बाइक पर सवार दो युवकों ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए पैदल जा रहे युवक में पीछे से टक्कर मार दी. युवक का पैर फैक्चर हो गया है. डॉक्टर अब ऑपरेशन करने की बोल रहे हैं.

जानकारी के अनुसार सूरज आदिवासी ने बताया कि वह ग्राम गोपालपुर तहसील विजयपुर जिला श्योपुर का रहने वाला है वह अपनी दीदी के यहां ग्राम गुरबानी थाना बैराड़ आया हुआ था. जब वह दीदी के घर के बाहर खड़ा था और शौच करने के लिए जा रहा था. तभी पीछे से दो युवकों ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी. इसके बाद युवक ने डायल 100 को फोन किया. युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर डॉक्टर ने युवक से पैर के ऑपरेशन की बात कही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!