Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने चार गायों को रौंदा, मौत: दो दिनों में 9 गाय पड़ोरा चौराहे पर गवा चुकी हैं जान, प्रशासन बेखबर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा चौराहे के पास अज्ञात ट्रक ने गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर बैठी चार गायों को कुचल दिया। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना आज (गुरुवार) सुबह 7 की है। इसके बावजूद गायों के शवों को दोपहर 2 बजे तक हाईवे से नहीं हटाया गया।

बता दें कि बीते रोज बुधवार को भी पांच गायों को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया था। दो दिनों के भीतर पड़ोरा चौराहे पर 9 गाय सड़क दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुकी हैं।

बताया गया है कि आज सुबह दुर्घटना के बाद जिम्मेदारों को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद गायों के शव हाईवे पर डले हुए हैं। इस क्षेत्र में लगातार गाय सड़क दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। जबकि घटना स्थल से महज दो किलोमीटर दूर धर्मपुरा गांव में आदर्श गोशाला संचालित की जा रही है। इसके बावजूद सड़क बैठी आवारा हाल में गोवंश को गोशाला में विस्थापित नहीं किया जा रहा है।

जबकि कलेक्टर मवेशियों सहित जानमाल के नुकसान को मद्दे नजर रखते हुए सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों को लेकर सख्त निर्देश जारी कर चुके हैं। इसके बावजूद घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके गोसेवकों में रोष व्याप्त है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!