Press "Enter" to skip to content

छज्जा गिरने से हुई मजदूर की मौत, मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। बीते रोज कृष्णपुरम कॉलोनी में एक घर में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर छज्जा गिर गया था। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पंंकज जाटव व उसका एक साथ कृष्णपुरम कॉलोनी में श्रीकृष्ण शर्मा के मकान में काम कर रहे थे। उसी वक्त छज्जा गिर गया। घटना में मजदूर मलवे में दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पंकज जाटव की मौत हो गई। मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। यहां टीआई सुनील खेमरिया ने उन्हें समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!