,

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: गौरवशाली भारतवर्ष के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि शिवपुरी जिला, प्रदेश और हमारा देश लगातार तरक्की करे। साथ ही जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे “हर घर तिरंगा अभियान” में सहभागी बनें और अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराएँ। साथ ही सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड कर अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।