शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील अंतर्गत आने वाले सिलरा में जीवित व्यक्ति को मृत बताकर उसकी जमीन दूसरे के नाम करवा दी. जिसकी शिकायत आज युवक ने कलेक्टर शिवपुरी से की है.
धर्मेंद्र कोली पुत्र स्वर्गीय रामलाल कोली निवासी ग्राम सिलरा करैरा ने बताया की ग्राम सिलरा में मेरी ज़मीन हैं. 7 साल पहले मैं मजदूरी करने आगरा चला गया था. मेरे पिता गाँव में रहकर खेती करते थे। पिता की मृत्यु के बाद मैं अपनी मां के साथ आगरा मजदूरी करने चला गया था. इसके बाद ग्राम सिलरा के सचिव, सरपंच एवं ग्राम पटवारी, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने षड्यन्त्र करके उसकी माँ का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाकर रमेश, रमको, एवं कला पुत्र एवं पुत्री ग्यासी निवासी ग्राम सिलरा ने फोती नामांतरण के लिए आवेदन तहसील नरवर में पेश किया गया. जिस पर से नायब तहसीलदार नरवर द्वारा रमेश, रमको, एवं कला के नाम नामांतरण आदेश जारी कर दिया. उस आदेश के पालन में धर्मेन्द्र के स्थान पर कर दिया गया। यह सब मेरे रिश्तेदार हैं. जिन्होंने मेरी ज़मीन अपने नाम करा ली हैं.
धर्मेन्द्र वर्तमान में जीवित है कलेक्टर से शिकायत में धर्मेंद्र ने कहा की उसका मृत्यु प्रमाण पत्र उसकी जमीन को हड़प करने की नियत से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर तहसीलदार को गुमराह किया गया और षड्यन्त्रपूर्वक सर्वे नम्बरों की भूमि पर फोती नामांतरण का आदेश का करा लिया।
धर्मेंद्र ने कहा की सभी लोगों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर मुझे न्याय दिलाया जाए.

कलेक्टर साहब मैं जिंदा हूं: मुझे मृत बताकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर मेरी जमीन रिश्तेदारों ने अपने नाम करा ली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment