Press "Enter" to skip to content

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी: चोर एक लाख नकदी और सोने-चांदी के गहने लेकर भागे / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस भाजपा मे मंडल उपाध्यक्ष के घर मंगलवार रात लाखों की चोरी हुई। चोर एक लाख नकदी के साथ गहने लेकर गए हैं।

भाजपा से कोलारस मंडल उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता (संजू) ने बताया कि वह मंगलवार देर रात शिवपुरी से व्यापारियों से पेमेंट लेकर घर आए थे। परिजन घर के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। उन्होंने मेन गेट को लॉक किया और ऊपर जाकर सो गए। देर रात चोर घर में घुसे और एक लाख रुपए नकदी सहित पत्नी के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!