शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा चौराहा के पास अज्ञात भारी वाहन ने आज बुधवार की सुबह पांच गायों को रौंद दिया। जिससे सभी गायों की मौत हो गई।
बता दें कोलारस अनुविभाग में लगातार सड़क पर बैठी गाय दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। अब तक इस क्षेत्र से कई घटनाए सामने आ चुकी हैं। जबकि प्रशासन मवेशियों सहित जानमाल के नुकसान को मद्देनजर रखते हुए सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों को लेकर सख्त निर्देश जारी कर चुका हैं। इसके बावजूद घटनाएं सामने आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 6 बजे की बताई गई हैं। जहां किसी अज्ञात भारी वाहन (ट्रक) ने सड़क पर बैठी पांच गाय को रौंद दिया। घटना के बाद वाहन मौके से फरार बताया गया हैं।
राहगीरों ने इसकी सूचना जिम्मेदारों को दी थी। इसके बावजूद मृत गायों को सड़क से नहीं हटाया गया। यहां तक कोलारस थाना पुलिस को भी इस घटना की सूचना नहीं हैं। लगातार गाय दुर्घटना का शिकार हो रहीं है।
इसके गोसेवकों में रोष व्यापत हैं। जबकि सरकार ने ज्यादातर बड़ी पंचायतों में गोशाला का निर्माण कराया हैं। इसके बावजूद गाय लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहीं हैं।

अज्ञात वाहन ने पांच गाय को रौंदा: घंटों पड़े रहे शव, नहीं ली गई सुध, गोसेवकों में रोष व्यापत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment