शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में बैंककर्मी दंपती के घर में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरी की वारदात को अंजाम मंगलवार की दोपहर दो बजे से पहले दिया गया हैं। चोर घर में नकदी समेत हजारों चुरा कर ले गए।
फिजिकल थाना क्षेत्र के विवेकानन्दपुरम टीवी टावर रोड की रहने वाली मोनिका गुप्ता (बंसल) ने बताया कि वह मध्यांचल ग्रामीण बैक में कैशियर के पद पर पदस्थ हैं और उनके पति अमित बंसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चदावनी ब्रांच में पदस्थ हैं।
दोनों 13 अगस्त को सुबह 10 बजे रोज की तरह घर में ताला डालकर ड्यूटी के लिए निकल गए थे। पड़ोस में उसकी मां रहती हैं। मंगलवार की दोपहर जब उसकी मां हॉस्पिटल में पिता को दिखाने बाद लौटी तब उन्हें घर के ताले टूटे हुए दिखाई दिए थे।
सूचना मिलने के बाद घर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर की अलमारी में रखे 35 हजार केश और चांदी की दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, चांदी के दो कड़े चोरी हो चुके थे। चोर ने घर की बाउंड्री से चढ़कर कमरे में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिजिकल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

बैंककर्मी दंपती के घर में दिनदहाड़े चोरी: 35 हजार कैश सहित जेवरात गायब, पति-पत्नी गए हुए थे ड्यूटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment