शिवपुरी: “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत मंगलवार को शिवपुरी पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के निर्देशन में शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा माधव चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
तिरंगा रैली माधव चौक से शुरू होकर कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, राजेश्वरी रोड, गुरूद्वारा चौराहा होते हुए माधव चौक पर संपन्न हुई।
तिरंगा रैली में पुलिसकर्मी देश भक्ति के गीतों पर खुद को रोक नहीं सके। इस दौरान उनके कदम थिरकने लगे थे। इस तिरंगा रैली में अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे, देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई, फिजिकल प्रभारी नवीन यादव, यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा एवं शहर के सभी थाना एवं पुलिस लाईन का बल उपस्थित रहा था।
एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा खनियाधाना कस्बे में एवं थाना इंदार, बामौरकलां, गोवर्धन, गोपालपुर, बदरवास, अमोला, सतनवाड़ा, पोहरी, रन्नौद, सिरसौद, बैराड़ में भी तिरंगा रैली निकाली गई.

पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली: देश भक्ति गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी, तिरंगा लिए बाइक से निकले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment