शिवपुरी: 82 वर्ष के सेवानिवृत शिक्षक से ठगी गई करीब 3 लाख की राशि वापस कराई. शिकायतकर्ता के नाती ने ही यूपीआई आईडी बनाकर ठगी की थी.
जानकारी के अनुसार रूप सिंह कुशवाह पुत्र श्री पन्नूराम कुशवाह उम्र 82 साल नि. वार्ड नं.2, कस्बा नरवर जिला शिवपुरी जो कि एक सेवानिवृत शिक्षक हैं। जिन्होंने एसपी शिवपुरी कार्यालय में एक लिखित शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के बिना किसी ने उनके स्टेट बैंक के खाते से करीब 3 लाख रूपए निकाल लिए हैं। सायबर सेल को जांच में पता लगा कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते से अलग-अलग दिनांको में उक्त राशि का ट्रांसफर फोनपे के माध्यम से किया गया है। जांच के क्रम में आगे पता चला कि शिकायतकर्ता के ही नाती ने अपने मित्रों के साथ मिलकर मोबाईल से ओटीपी लेकर एवं आधार कार्ड के माध्यम से यूपीआई आईडी बनाकर उक्त राशि का गवन किया है। गवन की गई राशि को सायबर सेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को वापस कराया गया। जिसे पाकर शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका:
उ.नि. धर्मेन्द्र जाट, प्रभारी सायबर सेल, शिवपुरी, स.उ.नि. अजय पाल, प्र.आर. विकास सिंह चैहान, आर. आलोक व्यास, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. मानवेन्द्र गुर्जर की अहम भूमिका रहीं.
82 साल के सेवानिर्वत शिक्षक के मोबाइल से ओटीपी लेकर UPI आईडी बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर निकाले 3 लाख, शिक्षक के नाती ने दिया बारदात को अंजाम / Shivpuri News




