शिवपुरी: स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में 15 अगस्त को आयोजित होगा। शिवपुरी के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिये की जा रही तैयारियों का कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आज मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड पहुँचकर निरीक्षण किया और फायनल रिहर्सल भी की गई।
आज परेड ग्राउडं में स्वतंत्रता दिवस की परेड की फाइनल रिहर्सल की गई थी। यहां रक्षित निरीक्षक और परेड कमांडिंग ऑफिसर अनिल कवरेती ने बताया कि परेड में पुलिस की महिला और पुरुष की टुकड़ी शामिल होगी। इसके अतिरिक्त एसएएफ, होम गार्ड, वन विभाग, एनसीसी सीनियर की दो टुकड़ी, एनसीसी जूनियर की एक आर्मी और एक एयर बिंग की टुकड़ी, स्काउट गाइड और सौर्य की कुल 11 टुकड़ियां शामिल होंगी। जिनका आज फायनल रिहर्सल कराया गया हैं। इस मौके पर शिवपुरी कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल:प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर करेंगे ध्वजारोहण / Shivpuri News




