शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 12 मनियर में ठाकुर बाबा कॉलोनी का मेन रास्ता दबंगों ने गड्ढा खोदकर बंद कर दिया हैं. जिसके कारण कॉलोनीवासी लगातार परेशान बने हुए हैं.
जानकारी के अनुसार कॉलोनी वासियों ने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर 12 ठाकुर बाबा कॉलोनी मनियर में प्लॉट लिया था और मकान निर्माण भी कराया है. लेकिन कमल लाल धाकड़, करन धाकड़, सूरज धाकड़, फेरन धाकड़, धर्मवीर धाकड़ और बल्लू का जमीनी विवाद आपस में चल रहा है. जिसके चलते 11 अगस्त को फेरना धाकड़ जेसीबी लेकर आया और 25 फुट के मेन रास्ते के बीच में तीन से चार फीट चौड़ा गड्ढा और 4 फीट गहरा गड्डा खोद दिया. जिसके कारण स्कूल की बस नहीं आ पा रही है और हम कॉलोनीबासी आने-जाने में परेशानी का सामना कर रहे हैं. जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई थी. तो कोतवाली थाना प्रभारी के कहने पर 2 फुट का गड्डा तो उसने भर दिया. लेकिन पूरा नहीं भरा जिसके चलते मोटरसाइकिल भी नहीं निकल पा रही है. जिसके चलते लाइट, खम्बे और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है. रास्ते को सही किया जाए तो यह सब सुविधा हमें मिल सकेगी. कॉलोनी जिन्होंने काटी है मोनू सेठ, अशोक सक्सेना और स्वरूपचंद्र जैन लाइट की व्यवस्था करने के लिए तैयार है लेकिन फेरना मना कर रहा है फेरन धाकड़ को तैयार कर हमारी लाइट की व्यवस्था कराई जाए. जिससे हमारी लाइट की समस्या का निराकरण हो सके.

मनियर में जमीनी विवाद में पिस रहे कॉलोनीवासी रास्त, में रास्ते को गड्ढा खोदकर किया बंद, जनसुनवाई में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment