Press "Enter" to skip to content

इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल ला रही महिला की रास्ते में हुई मौत, परिजन बोलें नहीं कराना पीएम, 6 साल पहले हुई थी शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पूरनखेड़ी की एक महिला की मौत रास्ते में हो गई. महिला को बुखार आने पर शिवपुरी जिला अस्पताल इलाज के लिए परिजन ला रहे थे. तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार दिलीप लोधी निवासी पूरनखेड़ी ने बताया कि उसकी पत्नी दीपकला लोधी उम्र 25 साल को बुखार आने पर उसे जिला अस्पताल कल रात को ला रहे थे. तभी रास्ते में पत्नी की मौत हो गई. जब पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें परिजन महिला का पीएम कराने के लिए तैयार नहीं थे. बिना पीएम के ही महिला के शव को ले जाने की बात कर रहे थे. दिलीप ने बताया कि 6 साल पहले शादी हुई थी और उनके यहां 4 साल का एक बच्चा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!