,

बाइक पर सवार होकर खेत की ओर शौच के लिए निकले अनिल धाकड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के मरोरा खालसा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना आज रविवार की सुबह 5 बजे की बताई गई है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है।

मरोरा खालसा के रहने वाले गिर्राज धाकड़ ने बताया कि उसके चाचा अनिल धाकड़ उम्र 40 साल आज सुबह 4 बजे बाइक से खेत की ओर शौच के लिए निकले थे। लेकिन सुबह 5 बजे सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे।

उन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद अनिल धाकड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।